फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से होटल कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत बुधवार सुबह पठानकोट-मंडी उच्च मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक संजय कुमार (32) बंडी तहसील धर्मशाला का निवासी बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोल्ड ड्रिंक्स से लदा एक ट्रक पालमपुर की तरफ जा रहा था कि सुनेहड़ पुल के साथ एक तीखे मोड़ पर टर्न करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक अविवाहित था और एक निजी होटल में काम करता था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। एसएचओ अशोक राणा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीएम शशिपाल नेगी ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के भाई सुनील कुमार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये राहत राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें