फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आज नए मतदाताओं को जोड़ेगा हेल्प डेस्क

धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पहली जनवरी 2025 को अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 करवाया जा रहा है। इसके चलते जिला कांगड़ा के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 6-नुरपुर, 7-इंदौरा (अजा), 8-फतेहपुर, 9-ज्वाली, 10-देहरा, 11-जसवां प्रागपुर, 12-ज्वालामुखी, 13-जयसिंहपुर (अजा), 14-सुलह, 15-नगरोटा, 16-कांगड़ा, 17-शाहपुर, 18-धर्मशाला, 19-पालमपुर तथा 20-बैजनाथ (अजा) में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप में प्रकाशन कर दिया गया है। फोटोयुक्त मतदाता सूचियां जनसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण तथा दावे/आक्षेप प्राप्त करने के लिए 28 नवंबर तक इन समस्त स्थलों पर उपलब्ध रहेंगी। 26 नवंबर को जिला कांगड़ा के समस्त निजी/सरकारी शिक्षण संस्थानों में मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होंने जिला कांगड़ा के समस्त नागरिकों, राजनीतिक दलों, गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों, महिला मंडलों एवं युवक मंडलों से यह आह्वान किया है कि वह 26 नवंबर को शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों को इसके बारे में प्रेरित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें