फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला से जोड़ा जाएगा मंडी-पठानकोट फोरलेन: नैहरिया

विज्ञापन
मैक्लोडगंज में प्रेस वार्ता करते विधायक विशाल नैहरिया। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। मंडी-पठानकोट फोरलेन को धर्मशाला से भी जोड़ा जाएगा, ताकि मंडी और पठानकोट से आने वाले लोग धर्मशाला पहुंच सकें। इससे क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। यह बात विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने मैक्लोडंगज मेें प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी-पठानकोट फोरलेन को धर्मशाला से जोड़ने के लिए सरकार को प्रपोजल भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। जल्द ही फोरलेन अधिकारियों के साथ डीपीआर तैयार की जाएगी। इससे धर्मशाला क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से और विकसित किया जा सकेगा।
विधायक ने कहा कि रोपवे धर्मशाला से क्षेत्र को विश्व स्तर पर एक पहचान मिली है। वहीं अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर बनने से भी धर्मशाला को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी। साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पिछले दो सालों में करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं। वहीं आने वाले समय में भी क्षेत्र को करोड़ों की सौगात दी जाएगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि पूर्व मंत्री अपने कार्यकाल में एक भी विकास कार्य को अंजाम नहीं दे पाए हैं। अब भाजपा सरकार विकास कर रही है तो यह बात उन्हें हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में तो पूर्व मंत्री कुछ कर नहीं पाए थे, इसलिए अब गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम धर्मशाला में बने हर बस स्टॉप पर शौचालय बनाए जाएंगे, ताकि लोगों और यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़ सके। विधायक ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला के अगले हाउस में वे खुद मौजूद रहेंगे। वहीं नगर निगम में कार्य न करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा, ताकि धर्मशाला में विकास को गति मिल सके।
विज्ञापन

काम किए होते तो लोकसभा और उपचुनाव से भागते नहीं सुधीर शर्मा
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने आरोप लगाया कि अगर पूर्व कांग्रेसी मंत्री सुधीर शर्मा ने अपने कार्यकाल में कार्य किए होते तो वे लोकसभा और उपचुनाव से भागते नहीं। उन्होंने कहा कि जनता को भी पता है कि पूर्व मंत्री ने धर्मशाला को कोई सौगात नहीं दी है। इसलिए अपनी नाकानियों को छुपाने के लिए उन्होंने दोनों चुनाव नहीं लड़े, लेकिन अब पूर्व मंत्री भाजपा सरकार की तरक्की पर सवाल उठा रहे हैं और अनाप-शनाप बयानबाजी तक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें