ुबई में मरे शाहपुर के युवक अनुराग का फाइल फोटो।
- फोटो : Kangra
शाहपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के गांव महाड़ के युवक की दुबई में एक हादसे में मौत हो गई। युवक ढाई साल पहले विदेश गया था। युवक वहां मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की रात काम करते समय मलबा ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई।
इस हादसे में बिहार के भी कुछ युवकों की मौत की सूचना है। जानकारी अनुसार शाहपुर के गांव महाड़ का अनुराग कुमार (23) पुत्र जैसी राम ढाई साल पहले अपने गांव के एक युवक के साथ दुबई गया था। वहां पर यह युवक एक कंपनी में मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की रात अनुराग किसी बिल्डिंग में काम कर रहा था कि अचानक मलबा ऊपर गिरने से युवक उसमें दब गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। महाड़ गांव का विक्की कुमार भी उसी कंपनी में काम करता था, लेकिन उसकी छुट्टी होने के कारण वह बच गया। विक्की ने ही इस हादसे की जानकारी अपने घरवालों को दी है। विक्की के पिता जिगरी राम ने बत
ाया कि वहां की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद शव को वापस लाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। वहीं अनुराग के मरने की सूचना के बाद गांव महाड़ में मातम छाया हुआ है। अनुराग के पिता भी मजदूरी करते हैं। अनुराग मजबूरी के कारण विदेश गया था, ताकि उसका परिवार सुख में जीवन बसर कर सके। उसकी तीन बहनें और एक भाई भी है, इनमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है। अनुराग भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।