फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक भर्ती में 260 युवाओं ने पास किया ग्राउंड

विज्ञापन
धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में चल रही वन रक्षकों की भर्ती के 12वें दिन 100 मीटर दौड़ में भाग लेते हुए ? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में वन रक्षकों के कुल 57 पदों के लिए की जा रही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षण में शुक्रवार को धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर 1340 में से 768 युवक-युवतियां पहुंचे। इनमें से 250 युवकों और 10 युवतियों सहित कुल 260 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षण पास कर लिया। इस दौरान एक युवक दौड़ते समय नियंत्रण खो बैठा और गिर गया।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को 508 युवा वन रक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण की बाधा को पार नहीं कर पाए। परीक्षण के आज 13वें दिन 1340 अभ्यर्थी वन रक्षक बनने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण देने के लिए सिंथेटिक ट्रैक पर उतरेंगे। इस दौरान वनरक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 100 मीटर, 800 मीटर दौड़, लांग जंप व हाई जंप सहित अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा।
गौरतलब है कि वनरक्षकों के कुल 57 पदों के लिए भर्ती के लिए 46,687 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। मुख्य अरण्यपाल डीआर कौशल ने बताया कि इस भर्ती के लिए शनिवार को 1340 अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 12 दिनों में कुल 3267 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षण को पास का चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें