फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा और 11 पर्यटकों सहित जिला में 220 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में जिन सैलनियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है। इससे अब सैलानियों पर भी मुसीबत पैदा हो गई है। शुक्रवार को जिले में 11 पर्यटकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा और धर्मगुरु दलाईलामा मंदिर के सात कर्मचारियों सहित 220 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को भी दलाईलामा मंदिर के दो कर्मी पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को संक्रमितों में पुलिस लाइन सकोह के सात जवान, गगल एयरपोर्ट के दो कर्मी, सत्यम नर्सिंग कॉलेज की 10 प्रशिक्षु नर्सें, शाहपुर की 11 महिलाएं, पुलिस थाना पालमपुर का एक कर्मी, आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के दो लोग, झियोल गांव के पांच लोग, एसएसबी सपड़ी के चार जवान, राजा का तालाब में छह दुकानदार शामिल हैं। इसके अलावा जिला के अन्य क्षेत्रों के लोग भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1982 पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में संक्रमण के कुल 55077 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 51909 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1181 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि कोविड नियमों का पालना करने से ही वायरस से बचा जा सकता है। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें, दो गज की दूरी का पालन करें। अगर किसी व्यक्ति में वायरस के लक्षण आते हैं तो जल्द कोरोना जांच करवाएं और खुद को आइसोलेट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें