फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बच्चों सहित कोरोना के 43 u, मामले, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में सोमवार को नौ बच्चों सहित कोरोना के 43 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो संक्रमित मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई। वहीं 58 लोगों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना से मरने वालों में श्यामनगर के 90 वर्षीय बुजुर्ग व कांगड़ा के खोली गांव की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में अब तक 51705 मामले सामने आए हैं। इनमें से 50209 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं 1166 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। जिला में कोरोना के कुल 325 मामले सक्रिय हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई है वे अपने नजदीकी वैक्सीन केंद्र में जाकर कोरोना की डोज लगवाएं। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोरोना की जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें