फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में बहुप्रतीक्षित मल्टीपर्पज स्टेडियम का निर्माण शुरू

विज्ञापन
नूरपुर के चौगान में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए चल खुदाई का काम - फोटो : Kangra
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। देर से ही सही पर नूरपुर शहर के चौगान में बनने वाले बहुप्रतीक्षित मल्टीपर्पज स्टेडियम का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। इससे एक बार फिर से युवाओं की चिरलंबित खेल स्टेडियम की मांग जल्द पूरी होने की आस जगी है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में निजी कंपनी के माध्यम से दिसंबर 2021 तक प्री-फ्रेविकेटेट इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नूरपुर के चौगान में प्रस्तावित इस बहुउद्देश्यीय इंडोर और आउटडोर स्टेडियम में वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, हाई जंप, लांग जंप, कुश्ती, कबड्डी आदि खेलों सहित करीब 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक बनाने का प्रावधान किया गया है।
प्री-फ्रेविकेटिट तकनीक से बनने वाले इंडोर स्टेडियम में मल्टीपर्पज हाल के अलावा वॉलीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, जूडो कराटे, जिम्नास्टिक, कबड्डी और रैस्लिंग जैसे अन्य इंडोर स्पोर्ट्स की व्यवस्था होगी। वहीं, आउटडोर स्टेडियम में 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक के अलावा खेल मैदान विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां खिलाड़ियों के लिए पावर जिम की भी व्यवस्था होगी। यहां मल्टीपर्पज स्टेडियम में करीब 100 गाड़ियों की पार्किंग के अलावा खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इस बहुप्रतीक्षित स्टेडियम के निर्माण से न केबल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा, बल्कि खेलों में विशेष रुचि रखने वाले बच्चों और प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए अकादमी जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इंडोर स्टेडियम के निर्माण के बाद आउटडोर स्टेडियम का कार्य को मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
गौरतलब है कि पिछले करीब ढाई दशक से सियासी पालने में झूल रहे इस बहुप्रतीक्षित खेल स्टेडियम का शिलान्यास वन युवा सेवाएं एवं खेलमंत्री राकेश पठानिया ने 30 अक्टूबर 2020 को किया था। हालांकि, इससे पहले भी पूर्व सरकारों में भी दो बार इस प्रस्तावित स्टेडियम का शिलान्यास किया गया, इसके बावजूद युवाओं और खेलप्रेमियों का खेल स्टेडियम बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया, लेकिन इस मर्तबा स्थानीय विधायक राकेश पठानिया को बीते साल वन एवं खेल विभाग का जिम्मा मिलने से इस स्टेडियम के दिन बहुरने की उम्मीद को पंख मिल गए और अब युवा खिलाड़ियों का यह सपना धरातल पर आकार लेने जा रहा है। इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से नींव की खुदाई की जा रही है। उधर, वन, युवा सेवाएं एवं खेलमंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि नूरपुर में बनने वाले इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे दिसंबर तक पूरा किया जाने का प्रयास किया जाएगा। दूसरे चरण में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें