फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 छात्रों सहित जिला में 88 लोग संक्रमित, तीन की मौत

विज्ञापन
जवाली स्कूल में बच्चों के कोरोना टेस्ट करते हुए स्वास्थ्य टीम। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना अब डराने लगा है। रोजाना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं और मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। वीरवार को भी जिले में 32 छात्रों और दो शिक्षकों सहित 88 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 101 मरीजों ने वायरस से जंग भी जीत ली है। वहीं तीन संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि डाडासीबा की 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला की होम आइसोलेशन, थाना गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग की एमएच पालमपुर और परागपुर के 65 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वीरवार को डीएवी पालमपुर के तीन छात्र, झुंगा देवी स्कूल का छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहाला का छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटलू की छात्रा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुर के दो छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलेला के 16 छात्र, आर्मी स्कूल योल की छात्रा, बरोट स्कूल की दो छात्राएं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब का छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरंडा का छात्र पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और लोगों को इस समय ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 50618 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 48668 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1122 संक्रमित मरीजों की वायरस के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें