जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत परोल गांव में 80 हजार के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक अनीता देवी पत्नी तिलक राज गांव व डाकघर परौल, फतेहपुर ने शिकायत शिकायत दर्ज करवाई है कि वह घर में अकेली रहती हैं। पति पंजाब में नौकरी करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि दो फरवरी को वह अपने मायके नगरोटा सूरियां गई थी। शुक्रवार को सुबह पड़ोसी ने फोन पर बताया कि घर के दरवाजे खुले पड़े हैं।
घर आकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। चोरों ने अलमारी में रखे नथ, मांग टिक्का, सोने की चेन, एक अंगूठी, पायल और 10 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। गहनों की कीमत 70 हजार रुपये है। जवाली के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।