फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच कार्यक्रम से घर द्वार हो रहीं लोगों की समस्याएं हल: पठानिया

विज्ञापन
पालमपुर के खैरा में जनमंच में लोगों की शिकायतें सुनते वन मंत्री राकेश पठानिया - फोटो : Kangra
विज्ञापन
खैरा/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा के वाहे दा पट्ट में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वन मंत्री राकेश पठानिया ने इलाके की दस पंचायतों की जनसस्याओं को सुना। जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 68 मामले प्रेषित हुए। इनमें से अधिकांश का वन मंत्री ने मौके पर निपटारा कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, शेष बची समस्याओं को अगले 10 दिनों के भीतर हल करने के आदेश वन मंत्री राकेश पठानिया ने विभागों को अधिकारियों को दिए। प्री-जनमंच में लोगों ने 29 समस्याओं का पंजीकरण करवाया था, इसमें 17 समस्याओं का निवारण जनमंच दिवस से पूर्व किया जा चुका था, जबकि शेष समस्याओं के निराकरण पर कार्यवाही जारी है। जनमंच में जयसिंहपुर विस की जैंद, वाहे दा पट्ट, छैंछड़ी, लाहट, रिट, भगैतर, पपलाह, कोटलू, गंदड़ और बदाहूं पंचायतों के लोगों समस्याएं सुनी गई।
जनसमस्याओं को सुनने के बाद वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि जनमंच प्रदेश की जनता के लिए सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। जनमंच का मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों के निपटारे की ऐसी व्यवस्था करना है, जिससेे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और उनकी शिकायतों का घरद्वार निष्पादन सुनिश्चित हो सके। कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित समाधान उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन शुरू की गई है और इसके
विज्ञापन

माध्यम से कोई भी व्यक्ति 1100 नंबर पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज करवा सकता है। इसका एक निश्चित अवधि में संबंधित विभाग की ओर से समाधान किया जाना सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जनमंच और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान के चलते काफी लोकप्रिय कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं जनमंच में आने वाली समस्याओं पर नजर रखते हैं और इनके समाधान में हुई प्रगति की लगातार समीक्षा करते हैं। वन मंत्री ने एक बूटा बेटी के नाम के तहत लोंगिणी (छैंछड़ी) की बेटी इबाना के परिजनों को पांच औषधीय पौधे भेंट किए। उन्होंने छह पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस चूल्हे और बेटी है अनमोल योजना के तहत दो लाभार्थी बच्चियों के परिजनों को 12-12 हजार रुपये तथा रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से आठ दिव्यांगजनों को व्हील चेयर और अन्य यंत्र वितरित किए। इस मौके पर उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एडीसी राहुल कुमार, एसडीएम जयसिंहपुर पवन शर्मा, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा, बीडीओ सुलह सिकंदर कुमार समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी एवं पंचायतीराज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जयसिंहपुर के विधायक ने किया वन मंत्री का स्वागत
इससे पहले जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने वन मंत्री राकेश पठानिया का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का घर द्वार त्वरित एवं स्थायी समाधान किया जाए। इसके लिए जनमंच एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 143 करोड़, जलशक्ति विभाग के माध्यम से 223 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। वन विभाग के माध्यम से भी तीन विश्राम गृहों का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें