फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाती में लोहे का एंगल घुसने से स्कॉर्पियों सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
रक्कड के चौली में बैकरी की दुकान के शेड में घुसी स्कॉर्पियों गाड़ी। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। रक्कड़ की निकटवर्ती पंचायत चौली में एनएच तीन पर रविवार सुबह करीब तीन बजे एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग तीन बजे एक पीबी नंबर की स्कॉर्पियो लुधियाना से कालेश्वर महादेव की ओर जा रही थी, जो चौली के तीखे मोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। ये सभी लुधियाना से थे।
विज्ञापन

इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण चालक गाड़ी को उस तीखे मोड़ पर संभाल नहीं पाया। इससे गाड़ी सामने बेकरी की दुकान से जा टकराई। गाड़ी ने दुकान से इतनी जोर की टक्कर मारी कि आसपास के लोग भागकर वहां पहुंच गए, वहीं उसी दौरान गाड़ी में आगे की सीट पर बैठे विनोद कुमार(40) पुत्र रवि कुमार निवासी लुधियाना की छाती में लोहे का एंगल घुस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस थाना रक्कड़ के प्रभारी चिरंजीलाल शर्मा ने गाड़ी में बैठे गंभीर रूप से चार अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्र के नजदीकी अस्पताल नादौन भेजा है। वहीं, जिस बेकरी की दुकान के साथ यह गाड़ी टकराई है, उसका भी लाखों का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी चिरंजीलाल शर्मा ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें