फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी कथोग में दुर्घटनाग्रस्त, चालक हुआ जख्मी

विज्ञापन
ज्वालाजी के कथोग में गाड़ी दुर्घटना में घायल चालक - फोटो : Kangra
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में दर्शनों के लिए आए पंजाब के जालंधर के श्रद्धालुओं की गाड़ी कथोग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक सहित छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चालक ने बताया कि 12 साल बाद घर में बेटा की होने की खुशी में वह और कार में सवार पांच लोग मां के दर्शनों को आए और घर लौट रहे थे। कथोग-देहरा सड़क पर खराब सड़क और बारिश के कारण उन्होंने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी स्किड होकर सड़क किनारे पैरापिट से टकरा गई।
स्थानीय लोगों की मदद से चालक और अन्य सवारों को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी उपचार के लिए लाया गया। उसके बाद हालत स्थिर होने पर सभी श्रद्धालु अपने गंतव्य की तरफ लौट गए। थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें