फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर चालक-परिचालक यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
बैजनाथ में मांगों को लेकर सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते चालक परिचालक संघ के पदाधिक? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक-परिचालक यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत सोमवार को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मिलाप चंद चौधरी की अध्यक्षता में परिवहन कर्मियों ने निगम की कार्यशाला के परिसर में सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मिलाप चंद ने कहा कि निगम प्रबंधन के पास उनकी 2006 से डीए की किस्त और 36 महीने का रात्रि भत्ता लंबित है। यदि सरकार व निगम प्रबंधन ने 29 मई तक उन्हें उनके सभी वित्तीय लाभ नहीं दिए तो मजबूरन 24 घंटे के लिए चक्का जाम करना पड़ेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में काम छोड़ो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य सलाहकार सुरेश ठाकुर, प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर, उपप्रधान जनक सिंह, मंडल के प्रधान बद्री प्रसाद, सचिव अरुण कुमार, ओम प्रकाश, मनमोहन सिंह व बैजनाथ क्षेत्र के दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें