फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में नए साल में 10 प्रतिशत के करीब पहुंचा पॉजिटिविटी रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश में नए साल की शुरुआत ही कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ हुई है। नया साल शुरू होते ही प्रदेश और जिला कांगड़ा के मामले बढ़ने शुरु हो गए हैं।
विज्ञापन

इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन भी चिंता में पड़ गया है। नए साल में जिला कांगड़ा में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ पॉजिटिविटी रेट भी 10 के करीब पहुंच गया है, जो पहले दो से तीन प्रतिशत के करीब चल रहा था। एक दम से आए उछाल ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। वहीं अब लोगों को संभावित तीसरी लहर के आने पर लॉकडाउन लगने का डर भी सताने लग पड़ा है।
बात जिला कांगड़ा की करें तो एक सप्ताह में 659 नए मामले सामने आए हैं और केवल 85 मरीजों ने वायरस से जंग जीती है, जिस कारण एक्टिव केस भी काफी बढ़ गए हैं। यानी एक सप्ताह में रोजाना औसतन 94 मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि इस समय जिला कांगड़ा में रोजाना एक हजार के करीब लोगों की कोरोना जांच की जा रही है, जिसमें से हर 100 सैंपलों में से 10 के करीब की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी स्वास्थ्य विभाग को कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जा सके और लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। गौरतलब है कि अगर जिले में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाई जाती है तो इससे मामलों में काफी बढ़ोतरी होगी। वहीं अगर ज्यादा लोगों की तबीयत खराब होती है तो स्वास्थ्य विभाग के बिस्तरों की कमी आ सकती है। वहीं अच्छी खबर यह है कि एक सप्ताह में जिला कांगड़ा में केवल एक ही कोरोना मरीज की वायरस के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन

कोविड नियमों की पालना से ही कोरोना से सुरक्षा : डॉ. गुरदर्शन गुप्ता
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि कोविड नियमों का पालना से ही इस वायरस से बचा जा सकता है। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें और दो गज की दूरी का पालन करें। वहीं अगर किसी व्यक्ति में वायरस के हल्के लक्षण आते हैं तो जल्द अपनी कोरोना जांच करवाएं और खुद को आइसोलेट रखें।
विज्ञापन

तिथि मामले स्वस्थ मौत
----------------------------------------
1 जनवरी 34 20 0
2 जनवरी 28 04 1
3 जनवरी 43 13 0
4 जनवरी 104 02 0
5 जनवरी 136 01 0
6 जनवरी 170 24 0
7 जनवरी 144 21 0
---------------------------------------
कुल 659 85 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें