फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल माैसम: 99 सड़कों पर आवाजाही ठप, शिमला में झमाझम बरसे बादल, जानें 31 अगस्त तक का पूर्वानुमान

Tue, 25 Aug 2026 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

 राजधानी शिमला, धर्मशाला और ऊना सहित कई क्षेत्रों में मंगलवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी रही। बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम सुहावना हो गया। 
विज्ञापन
शिमला में झमाझम बरसे बादल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भूस्खलन और बारिश के कारण 99 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। इसके अलावा सात बिजली ट्रांसफार्मर और छह पेयजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं। राजधानी शिमला, धर्मशाला और ऊना सहित कई क्षेत्रों में मंगलवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी रही। बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम सुहावना हो गया। हालांकि प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान का असर अभी भी बना हुआ है।

विज्ञापन

 प्रदेश के कई भागों में  31 अगस्त बारिश जारी रहने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में  31 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है, हालांकि फिलहाल किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर बाद अचानक बादल और धुंध छा गई, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। शाम के समय भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। ऊना में सुबह से आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हमीरपुर, चंबा, सोलन, सिरमौर सहित अन्य जिलों में दिनभर मौसम सामान्य बना रहा। कुल्लू जिले में लगातार दूसरे दिन मौसम साफ रहने से जनजीवन सामान्य होने लगा है। मंडी जिले में दिन के समय हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
ऊना 34.6
कांगड़ा 33.6
नेरी 33.6
सुंदरनगर 33.5
भुंतर 33.4
मंडी 33.4
बिलासपुर 33.0
चंबा 30.7
सोलन 30.5
धर्मशाला 30.0
नाहन 28.9
मनाली 27.2
शिमला 24.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें