फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में आज और कल अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, जानें पूरी अपडेट

Tue, 27 May 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में एक जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। 27 से 29 मई तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रिज मैदान शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में मंगलवार और बुधवार को अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को प्रदेशभर में धूप खिलने से 13 स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा।

विज्ञापन


एक जून तक बारिश जारी रहने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में एक जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। 27 से 29 मई तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 मई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30-31 मई और एक जून को कई स्थानों पर मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना भी है। रविवार रात को चौपाल में 6.4, धर्मपुर में 6.2, धौलाकुआं में 6.0, नारकंडा में 5.5, सोलन में 5.3, शिमला में 3.3, नाहन और कुफरी में 3.0, कंडाघाट में 2.4, शिलारू में 2.2, कोटखाई में 2.0 व जुब्बड़हट्टी में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Trending Videos

उधर, रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.4, सुंदरनगर में 19.9, भुंतर में 17.4, कल्पा मेें 9.2, धर्मशाला में 17.2, ऊना में 19.7, नाहन में 19.1, केलांग में 8.8, सोलन में 15.2, मनाली में 13.4, कांगड़ा में 19.6, मंडी में 20.6, बिलासपुर में 20.6, हमीरपुर में 20.4, चंबा में 18.6, डलहौजी में 10.7, कुकुमसेरी में 10.2, नारकंडा में 12.4, भरमौर में 14.9, रिकांगपिओ में 11.9, धौलाकुआं में 20.3, कसौली में 17.5, सराहन में 11.9 और देहरा गोपीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 39.4
बिलासपुर 37.1
नेरी 36.7
सुंदरनगर 35.4
भुंतर 35.4
कांगड़ा 34.8
मंडी 34.8
बरठीं 34.4
धौलाकुआं 32.7
नाहन 30.4
धर्मशाला 30.1
सोलन 29.5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें