फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : पर्यटन विकास निगम के होटलों में विवि छात्रों, कर्मचारियों को 15 से 20 फीसदी तक मिलेगी छूट

Sat, 20 Sep 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के बीच शुक्रवार को विवि में एमओयू साइन हुआ। जिसके तहत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और अधिकारियों, अभिभावकों को पर्यटन विकास निगम के होटलों में ठहरने और हर तरह की दी जा रही सुविधाओं में 15 से 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी। 
विज्ञापन
एचपीटीडीसी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साथ किया एमओयू साइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और पर्यटन विकास निगम अब मिलकर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। विवि में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण और इंटर्नशिप की सुविधा देगा। यही नहीं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और अधिकारियों, अभिभावकों को पर्यटन विकास निगम के होटलों में ठहरने और हर तरह की दी जा रही सुविधाओं में 15 से 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी। विश्वविद्यालय पहचान पत्र या प्राधिकृत पत्र दिखाने पर यह छूट एचपीडीसी की वेबसाइट पर दी जाने वाली दरों के अनुरूप दी जाएगी। यह सब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के बीच शुक्रवार को विवि में साइन किए गए एमओयू के तहत होगा। इस करार के अनुसार बैनर/स्टैंडी आदि प्रदर्शित कर सकेंगे तथा एक-दूसरे के नाम और लोगो का उपयोग पत्र-मुख, साइन बोर्ड एवं प्रचार सामग्री में कर सकेंगे।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), शिमला और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (एचपीटीडीसी) शिमला के अधिकारियों के बीच हुई बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने की। कुलपति ने कहा कि इस समझौते से विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों को लाभ होगा। विशेष छूट मिलने से अध्यापक, कर्मचारी और छात्र राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों का किफायती दरों पर घूमने और ठहरने का आनंद ले सकेंगे। इससे प्रदेश में पर्यटन की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी। समझौता ज्ञापन पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी तथा एचपीटीडीसी की ओर से सहायक महाप्रबंधक हर्ष वर्धन चौहान ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर विवि की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा, अधिष्ठाता कॉलेज विकास परिषद प्रो. हरि मोहन, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. रमेश ठाकुर, एचपीटीडीसी के उप महाप्रबंधक रविंद्र कुमार संधू, प्रबंधक सीताराम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

निगम से प्रशिक्षण प्राप्त कर होटल इंडस्ट्री के लिए तैयार होंगे छात्र
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीच साइन हुए समझौता ज्ञापन के बाद अब विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में संचालित किए जा रहे बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएम), मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट जैसे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कोर्स के विद्यार्थियों को विवि डिग्री के लिए आवश्यक इंटर्नशिप और प्रशिक्षण की सुविधा भी निगम दे सकेगा। छात्र इसके लिए सीधे पर्यटन विकास निगम के होटलों में जा कर इस व्यावसायिक कोर्स को पूरा कर रोजगार के लिए तैयार होंगे, इससे उनकी आकर्षक रोजगार पाने की संभावनाएं सरकारी और निजी क्षेत्र में और प्रबल होंगी। यही नहीं विश्वविद्यालय में पर्यटन विकास निगम के हिमाचली व्यंजनों के फूड फेस्टिवल व म्यूजिक फेस्ट जैसे बड़े आयोजनों में एचपीयू और एचपीटीडीसी मिलककर कार्य करेंगे, जिससे दोनों को इसका लाभ मिलेगा। यहीं नहीं एचपीयू में भविष्य में एचपीटीडीसी अपने रेस्तरां और कैफेटिरिया आदि को संचालित करने को भी आगे आ सकता है। निगम और एचपीयू का प्रचार-प्रसार भी होगा।
विज्ञापन

विवि में पर्यटन से जुड़े कोर्स के सैकड़ों विद्यार्थियों काे मिलेगा लाभ
पर्यटन विकास निगम और एचपीयू के बीच हुए एमओयू से विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में संचालित किए जा रहे बीएचएम कोर्स के हर साल भरे जाने वाली 40 सीटों, पांच वर्षीय एकीकृत टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट कोर्स (एफवाईसीटीटीएम) के 30 के बैच और मास्टर इन टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (एमटीटीएम ) की तय 45 सीटों पर हर सत्र में प्रवेश लेने वाले और पढ़ाई करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण और इंटर्नशिप की सुविधा मिलेगी, इससे उनको बेहतर रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें