फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर हुआ महंगा, बलोह टोल प्लाजा की दरें बढ़ीं; जानें अब कितने रुपये लगेंगे

Thu, 19 Jun 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा की दरें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने संशोधित की है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
किरतपुर-मनाली फोरलेन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरपुर-मनाली फोरलेन पर बुधवार रात 12:00 बजे से सफर महंगा हो गया है। बलोह टोल प्लाजा की दरें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने संशोधित की है। इसमें मंडी बाईपास के टोल को भी जोड़ा गया है। ऐसे में अब एलएमवी से लेकर बड़े वाहनों के टोल में इजाफा हुआ है। यह बढ़ोतरी 45 से 300 रुपये तक की गई है।

विज्ञापन


किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी बाईपास पर पर्यटक और स्थानीय वाहनों को बड़ी सुविधा दी गई है लेकिन टोल में यह हिस्सा नहीं जुड़ा हुआ था। अब इसे बलोह टोल में जोड़ा गया है। संशोधित दरों को टोल प्लाजा के बाहर प्रदर्शित कर दिया गया है। एलएमवी एकतरफा यातायात को अब 115 रुपये एकतरफा यात्रा के देने होंगे जबकि वापसी पर कुल 175 रुपये देने होंगे। पहले की दरों के मुकाबले एलएमवी को एकतरफा 45 रुपये और रिटर्न 70 रुपये अधिक देने होंगे। इसके अलावा हल्के कॉमर्शियल वाहन श्रेणी में एकतरफा 185 रुपये और वापसी के साथ कुल 280 रुपये निर्धारित किए गए हैं। बस और ट्रक दो एक्सल के लिए यह टोल 390 रुपये व 585 रुपये तय किए गए हैं।

बता दें कि दिल्ली व चंडीगढ़ से पर्यटन नगरी मनाली के लिए पर्यटन सीजन में भारी संख्या में वाहन जाते हैं। अब टोल बढ़ने से पर्यटकों का सफर महंगा होगा। हालांकि मंडी बाईपास ने फोरलेन पर यातायात के जाम से छुटकारा दिलाया है। फाेरलेन पर अभी कुल्लू के डोहलूनाला टोल प्लाजा शुरू होना बाकी है। इसे शुरू करने के लिए एनएचएआई तैयारी में लगा हुआ है। उधर, एनएचएआई मंडी इकाई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि नियमानुसार मंडी बाईपास को जोड़कर बलोह टोल प्लाजा का शुल्क निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें