फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पत्नी से दस लाख रुपये की धोखाधड़ी, रकम लौटाने से इन्कार कर रही आरोपी महिला

Tue, 06 May 2025 07:24 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पत्नी के साथ दस लाख रुपये की ठगी हुई है। मामला वर्ष 2022 का है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पत्नी के साथ दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला वर्ष 2022 का बताया जा रहा है कि जब आरोपी महिला ने असम के गुवाहाटी में अधिकारी की पत्नी को विश्वास में लेकर यह रकम उधार ली और अब इसे लौटाने से इन्कार कर रही है। छोटा शिमला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पत्नी अंजू ओझा निवासी आईपीएस सेट नंबर 10 टाइप-4 ऑफिसर्स कॉलोनी, कसुम्पटी ने बताया कि उनके पति वर्ष 2020 से 2022 तक गुवाहाटी (असम) में तैनात थे। इस दौरान सलमा खातून अपने कांस्टेबल पति इमरान के साथ सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, गुवाहाटी में रहती थी। इस दौरान आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को विश्वास में लेकर दस लाख रुपये की राशि उधार ली।

सलमा खातून ने उन्हें उस समय कहा कि वह जल्द ही पैसे वापस कर देगी। इसके बाद आईपीएस अधिकारी वापस हिमाचल आ गए लेकिन शिकायतकर्ता को आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए। हालांकि शिकायतकर्ता ने पैसे लौटाने को लेकर महिला से कई बार संपर्क किया लेकिन अब सलमा खातून पैसे देने से इन्कार कर रही है। इसको देखते हुए शिकायतकर्ता ने छोटा शिमला थाना में मामले को लेकर लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें