फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: उधार के पैसे चुकाने के लिए परीक्षा पास कराने का झांसा दे अभ्यर्थियों से ऐंठे 35 लाख

Wed, 18 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर आरोपियों ने अभ्यर्थियों से करीब 35 लाख रुपये ऐंठे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से पैसे लेने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन और लोगों से पूछताछ की। पुलिस अभी तक 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए जवाली निवासी विक्रम और बलविंद्र उर्फ सोनू जरियाल ने अभ्यर्थियों से पैसे लेने की बात कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने इलाके में कुछ लोगों से कुछ रकम उधार ली हुई है और लोग उन्हें बार-बार पैसे लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके चलते उन्होंने कांगड़ा और चंबा के कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा में पास करवाने का झांसा दिया और उनसे पैसे वसूल किए थे।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने करीब 35 लाख रुपये ऐंठे हैं। इसके चलते पुलिस ने दोनों आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल हासिल करने के लिए बैंक प्रबंधकों को चिट्ठी लिखी है। साथ ही जिन लोगों का उधार चुकाने की बात कर रहे हैं, उनके बैंक खाते भी जांचे जाएंगे। हालांकि, अभी तक की जांच में पेपर लीक का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन गिरफ्तार दोनों आरोपी वर्ष 2019 और 2022 की पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में भी संलिप्त रह चुके हैं। इसलिए पुलिस इन दोनों आरोपियों के संपर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनका पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस ने उन अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की है, जिन्होंने विक्रम और सोनू को पैसे दिए थे। पूछताछ के दौरान जिस तरह पुलिस के सामने अभ्यर्थियों ने सवालों के जवाब दिए, उससे इन अभ्यर्थियों के पास होने की कोई उम्मीद पुलिस को नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

यह है मामला
रविवार को पालमपुर परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के बाद पुलिस ने चार अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके बाद सोमवार को जवाली से दो युवक गिरफ्तार किए। मंगलवार को दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी विक्रम और सोनू को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को 23 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने जो अभ्यर्थियों से पैसे लिए थे, वह रकम उधार चुकाने में दे दिए। पुलिस दोनों आरोपियों के संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें