फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, जानें विस्तार से

Thu, 15 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के स्वामित्व पर हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला के नजदीक छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के स्वामित्व पर मंगलवार को हाईकोर्ट में बहस हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन


न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ की अदालत ने सरकार को एक सप्ताह के भीतर लिखित तौर पर दलीलें देने को कहा है। सरकार की ओर से पेश सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ध्रुव मेहता ने अपनी दलीलें पेश कीं और लिखित दलीलों के लिए अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर दिया।

हाईकोर्ट में पिछले कई महीनों से वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के स्वामित्व और शेयर को लेकर सुनवाई चल रही थी। याचिकाकर्ता कंपनी की ओर से 7 मई को इस मामले में अपनी दलीलें पेश की थीं। उसके बाद सरकार ने इन दलीलों को खंडन करने के लिए समय मांगा। वहीं, ईस्ट इंडिया होटल्स लिमिटेड (ईआईएच) की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें