फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: हिमाचल में 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई, 4 आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग

Wed, 30 Apr 2025 05:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक बारहवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की की वीडियो भी बनाई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक आरोपी लड़की का सहपाठी है। तीन आरोपी सहपाठी के दोस्त हैं। महिला थाना पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी नाबालिग भी है। माता-पिता के साथ महिला थाना बिलासपुर पहुंची नाबालिग लड़की ने बताया है कि बारहवीं कक्षा की छात्रा है।

विज्ञापन


चार आरोपियों ने किया दुष्कर्म
तीन साल पहले कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के से दोस्ती हुई। अक्तूबर 2024 को उसने बिलासपुर मिलने बुलाया। बिलासपुर पहुंचने पर उसे पैदल ही बंदला की पहाड़ी की ओर घुमाने ले गया। रास्ते में सुनसान जगह पर उसने और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। वहीं, मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। 27 मार्च को सहपाठी ने दोबारा बिलासपुर बुलाया। डर के कारण चली गई। बिलासपुर में सहपाठी के साथ दो अन्य लड़के भी थे। पहले सहपाठी उसे बंदला की पहाड़ी पर फिर उसी जगह ले गया। इसके बाद तीनों वहां इकट्ठे हो गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: हिमाचल में 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई, 4 आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने वीडियो भी बनाई
दुष्कर्म के दौरान सहपाठी ने वीडियो भी बनाई है। उन्होंने फिर मुंह बंद रखने की धमकियां दी, जिस डर से यह बात किसी को नहीं बता पाई, लेकिन मंगलवार को हिम्मत कर मां को सब कुछ बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें