फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: फेसबुक पर शेयर की थी देश और सेना विरोधी पोस्ट, पुलिस ने आरोपी महिला की गिरफ्तार; यहां का मामला

Fri, 09 May 2025 04:52 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक मुस्लिम महिला को फेसबुक पर देश विरोधी पोस्ट करना महंगा पड़ गया। महिला ने अपनी फेसबुक आइडी से आपत्तिजनक देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट शेयर की है। वहीं, आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सोलन की एक मुस्लिम महिला को फेसबुक पर आपत्तिजनक देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट शेयर करना महंगा पड़ा है। पुलिस ने 48 वर्षीय आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर की है। इसमें स्थानीय लोगों ने कंडाघाट में वीरवार शाम को महिला पर कार्रवाई करने के लिए धरना प्रदर्शन कर कारोबारियों ने दुकानें भी बंद रखी थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन




सिलाई का व्यवसाय करती है महिला
पुलिस जानकारी के अनुसार 8 मई को कंडाघाट के स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना में शिकायत दी थी कि कंडाघाट में रहने वाली एक महिला जो सिलाई का व्यवसाय करती है। उसने अपनी फेसबुक आइडी से आपत्तिजनक देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट शेयर की है। उसकी पोस्ट से भारतीय सेना और भारत के आम लोगों के मनोबल को ठेस पहुंची है जो उसका इस तरह की पोस्ट समाज में तनाव उत्पन्न करने वाली है। 
विज्ञापन


आरोपी महिला का फोन जब्त
इस पर पुलिस थाना कंडाघाट में मामला दर्ज किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी महिला निवासी कंडाघाट को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि महिला अपने परिवार के साथ करीब 25 से 30 वर्षों से कंडाघाट में किराए के कमरा में रह रही है जो सिलाई का काम करती है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन

भारतीय सेना की मदद के लिए आगे आई नालागढ़ ट्रक यूनियन
पाकिस्तान की ओर से भारत में हमले के बाद एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ ने भारतीय सेना के साथ खड़ी है। नालागढ़ ट्रक यूनियन ने ऐलान किया है कि वह देश सेवा को लेकर सेना के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर ट्रक यूनियन ने अपने ट्रक सेना के काम के लिए देने की घोषणा की है। यूनियन के प्रधान हरभजन चौधरी व महासचिव दिनेश कौशल ने संयुक्त बयान में कहा कि अगर सेना को अपना सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की जरूरत पड़ी तो ट्रक यूनियन अपने ट्रक देश सेवा के लिए बिना किसी भाड़े के भेजेगी।

उन्होंने कहा कि हमारा देश अगर स्वतंत्र है तभी उनकी यूनियन चलेगी। इसलिए ट्रक यूनियन अपने देश सेवा के लिए कुछ भी करने को तैयार है। ट्रक यूनियन को ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र जिंदू ने कहा कि ट्रक यूनियन नालागढ़ के पास 10 हजार ट्रक हैं और अगर सेना व स्वयंसेवकों की जरूरत पड़ती है तो यहां से स्वयंसेवक देश सेवा को जाने को भी तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश आंतकवाद का समर्थन नहीं करता है और इसलिए पाकिस्तान अलग- थलग पड़ गया है। भारत अब उसे सबक सिखा कर ही रहेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें