फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Tension: इंदौरा के अट्टहाड़ा पुल के नजदीक गिरा नष्ट मिसाइल का टुकड़ा, सेना को किया सूचित

Fri, 09 May 2025 01:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा/चंबा

सार

 इंदौरा के अंतर्गत गुरुवार देर रात को अट्टहाड़ा पुल के नजदीक भारतीय सेना की ओर से हवा में नष्ट किए गए मिसाइल का टुकड़ा मिला है।
विज्ञापन
अट्टहाड़ा पुल के नजदीक गिरा नष्ट मिसाइल का टुकड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अट्टहाडा पुल के समीप शुक्रवार सुबह मिसाइल का एक टुकड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह टुकड़ा उस समय देखा गया जब कुछ स्थानीय लोग सुबह की सैर पर निकले थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान सुरेंद्र भल्ला को दी, जिन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। प्रारंभिक जांच के बाद मिसाइल का यह टुकड़ा भारतीय सेना के हवाले कर दिया गया। सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर टुकड़े की जांच की और उसे साथ ले गई। पंचायत प्रधान सुरेंद्र भल्ला और उपप्रधान विजय कुमार ने बताया कि वीरवार रात को पूरे गांव में डर का माहौल था, लेकिन शुक्रवार को दिनभर शांति बनी रही। लोगों को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।

डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को घेर लिया गया और सेना को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना ने मिसाइल टुकड़े को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भारतीय डिफेंस सिस्टम का हिस्सा : डीसी
कांगड़ा के जिलाधीश हेमराज बैरवा ने स्पष्ट किया कि यह टुकड़ा किसी पाकिस्तानी मिसाइल का नहीं, बल्कि भारतीय डिफेंस सिस्टम के तहत छोड़ी गई उस मिसाइल का हिस्सा है, जिसने पाकिस्तानी मिसाइल को इंटरसेप्ट कर नष्ट किया था। संभवतः उसी कार्रवाई के दौरान यह अवशेष गंगथ क्षेत्र में आकर गिरा।

जेएंडके के सीमांत इलाकों में आईटीबीपी और जवानों ने संभाला मोर्चा
उधर,  जम्मू-कश्मीर और चंबा के सीमांत क्षेत्रों में आईटीबीपी, पुलिस बटालियन और पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। चेकपोस्ट और चौकी पर तैनात जवान बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर वाहनों की तलाशी लेंगे। तलाशी के दौरान जवान का दूसरा साथी राइफल लेकर अलर्ट रहेगा। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस कप्तान को सूचित किया जाएगा। कर सीमांत क्षेत्र के दायरे में आने वाले परिक्षेत्र में आईटीबीपी, हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन, स्थानीय पुलिस जवानों समेत एसपीओ विशेष पुलिस अधिकारी दिन भर पेट्रोलिंग पर रहेंगे। सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए सरकार के निर्देशानुसार अब इस प्रकार की व्यवस्था अमल में लाई गई है।

जवानों को अलर्ट मोड़ में रहने के के आदेश
चंबा जिला की पड़ोसी राज्य के लगती सीमांत क्षेत्र में स्थित लंगेरा चेकपोस्ट और संघणी पुलिस चौकी में अब आईटीबीपी जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। आईटीबीपी जवानाें के साथ हिमाचल पुलिस बटालियन और स्थानीय पुलिस चौकी में तैनात जवान, एसपीओ जवान भी कंधे से कंधा मिला कर ड्यूटी देते नजर आ रहे हैं। जिला की सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अब पहले की अपेक्षा बढ़ाया गया है। साथ ही तैनात जवानों को अलर्ट मोड़ में रहने के फरमान भी मिले हैं। वर्तमान समय में आईटीबीपी के 20 से 25 जवान सुरक्षा चौकियों, पेट्रोलिंग के लिए तैनात किए गए हैं। जरूररत पड़ने पर चंबा स्थित आईटीबीपी सेक्शन से 5 से 10 आईटीबीपी के जवानों को ओर तैनात किया जा सकता है। डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि सीमांत क्षेत्र की लंगेरा चेकपोस्ट और संघणी पुलिस चौकी में आईटीबीपी जवान तैनात किए गए हैं। आईटीबीपी, पुलिस बटालियन, थाने-चौकी में तैनात पुलिस जवान और एसपीओ सीमांत क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। बताया कि आवश्यकता पड़ने पर 5 से 10 आईटीबीपी के जवान सीमांत क्षेत्रों मेंं बुलाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

आतंकवाद को करारा जवाब : शुक्ल
 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में सामने आया है। उन्होंने भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई की प्रशंसा की। राज्यपाल ने ये बात अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर हमीरपुर के मिनी सचिवालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सेना ने निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्याओं के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को करारा जवाब दिया। हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सेना ने कार्रवाई से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। ऑपरेशन सिंदूर नाम प्रधानमंत्री ने दिया है, वह काफी महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में सिंदूर का काफी महत्व होता है और महिलाओं के लिए सिंदूर सर्वप्रिय होता है।उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हर तरह के हमले का कड़ा उत्तर देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें