पीएचक्यू ने निर्देश जारी कर हाईवे और फोरलेन मार्गों पर पेट्रोलिंग को और सख्त करने और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने की हिदायत दी है। जो लोग खतरनाक या संवेदनशील स्थानों पर गाड़ी रोककर रील या वीडियो बनाते हैं, उनके खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थानों को नो स्टॉपिंग / नो फोटोग्राफी जोन घोषित कर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
सड़कें यात्रा के लिए हैं, स्टंट या रील बनाने के लिए नहीं...
स्कूलों, कॉलेजों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया जाएगा कि सड़कें यात्रा के लिए हैं, स्टंट या रील बनाने के लिए नहीं। पुलिस विभाग ने परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाने की भी घोषणा की है, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और ऐसे हादसों को दोहराने से रोका जा सके।
हाईवे और फोरलेन पर गाड़ी रोककर रील बनाने वालों के खिलाफ अब कड़ी पुलिस कार्रवाई होगी। सभी पुलिस अधीक्षकों को इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। -
अशोक तिवारी, पुलिस महानिदेशक
ये भी पढ़ें- Himachal News: पुलिस महानिदेशक बोले- मजबूरन रिश्वत देने और सात दिन में शिकायत करने पर दंड नहीं