फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- पंजाब का हिस्सा नहीं था मंडी, शानन परियोजना पर प्रदेश का हक

Wed, 23 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शानन परियोजना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को जबरदस्ती का कब्जा छोड़ देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी कभी भी पंजाब का हिस्सा नहीं रहा। शानन परियोजना पर हिमाचल सरकार का ही हक बनता है। पंजाब को जबरदस्ती का कब्जा छोड़ देना चाहिए। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उम्मीद है कि फैसला हिमाचल के पक्ष में ही आएगा। पंजाब के मंत्री पहले ये बताएं कि उनका क्लेम किस आधार पर है। मंडी तो कभी भी पंजाब के अधीन नहीं रहा। पंजाब पुनर्गठन कानून के समय मंडी पंजाब का हिस्सा नहीं था। 100 साल पहले वहां के राजा और अंग्रेज़ों के बीच करार हुआ था। जमीन हमारी है। जिन संपत्तियों की बात पंजाब करता है वो अलग हैं। पंजाब ने बीते कई वर्षों से कब्जा किया हुआ है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को आरोप लगाने की जगह बल्क ड्रग पार्क की मंजूरियां दिलाने में मदद करने की सलाह दी। अग्निहोत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क में कार्य केंद्र सरकार की वजह से रुका है। केंद्र से पर्यावरण मंजूरी नहीं मिली है। जेपी नड्डा सवाल उठाने के बजाए अपने कार्यालय और पद का इस्तेमाल मंजूरियां दिलाने में लगाएं। फार्मा सेक्टर में चीन पर निर्भरता खत्म करनी है तो इसके निर्माण में केंद्र सरकार को सहयोग करना चाहिए। नेशनल हेराल्ड से संबंधित सवाल पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को विज्ञापन पर सवाल पूछने का नैतिक अधिकार तक नहीं है। भाजपा ने अपने मुखपत्रों को विज्ञापन दिया, यहां तक कि एबीवीपी को भी विज्ञापन दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें