फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अतुल वर्मा आज होंगे सेवानिवृत्त, श्याम भगत नेगी को नया डीजीपी का जिम्मा सौंपने की संभावना

Sat, 31 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शनिवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) से औपचारिक तौर पर अतुल वर्मा की विदाई होगी। आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी को प्रदेश के अगले डीजीपी का जिम्मा सौंपने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस महानिदेशक डाॅ. अतुल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा शनिवार को सेवानिवृत होंगे। प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) से औपचारिक तौर पर अतुल वर्मा की विदाई होगी। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी को प्रदेश के अगले डीजीपी का जिम्मा सौंपने की संभावना है। हालांकि, स्थायी महानिदेशक की तैनाती से पहले एडीजीपी स्तर के अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद फिलहाल डीजी विजिलेंस अशोक तिवारी के पास पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार है, इन्हें भी स्थायी तौर पर डीजीपी बनाया जा सकता है। यूपीएससी को भेजे गए पिछले पैनल में श्याम भगत नेगी का नाम शामिल है। सरकार की ओर से यदि यूपीएससी को नया पैनल भेजा जाता है और स्वीकृति मिलने तक डीजी विजिलेंस अशोक तिवारी विकल्प हो सकते हैं।

डाॅ. अतुल वर्मा ने अभी तक चार्ज लीविंग फार्म पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। न ही इनके पेंशन के कागजात अभी तैयार हुए हैं। प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार के फैसले (2006) और उसके तहत 2019 में दिए गए संशोधित सुप्रीम कोर्ट आदेश के अनुसार किसी भी राज्य के डीजीपी को न्यूनतम दो वर्ष का निश्चित कार्यकाल मिलना अनिवार्य है, चाहे वह सेवानिवृत्ति की उम्र तक ही क्यों न पहुंचे।
विज्ञापन


ओझा आज होंगे सेवानिवृत्त, कैथू जेल में वार्डर देंगे सलामी
महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं संजीव रंजन ओझा भी शनिवार को सेवानिवृत होंगे। कैथू जेल में कार्यक्रम होगा। दोपहर बाद शुरू होने वाले कार्यक्रम में जेल वार्डर ओझा को सलामी देंगे। कारागार एवं सुधार सेवाएं विभाग के सभी अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें