फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: शिमला में आर्मी इंटेलिजेंस ने हिरासत में लिया संदिग्ध युवक, जानकारियां पाकिस्तान भेजने का शक

Fri, 30 May 2025 08:50 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शुक्रवार को आरट्रैक शिमला के आसपास आर्मी ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते युवक को पकड़ा। सेना को शक है कि युवक सेना और देश से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान या अन्य किसी देश के साथ साझा कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्मी इंटेलिजेंस ने शिमला में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। युवक को हिरासत में लेने के बाद सेना ने उससे पहले अपने स्तर पर पूछताछ की, उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, अभी उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को आरट्रैक शिमला के आसपास आर्मी ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते युवक को पकड़ा। सेना उसे अलग-अलग जगह ले जाकर पूछताछ की। सेना को शक है कि युवक सेना और देश से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान या अन्य किसी देश के साथ साझा कर रहा था। हालांकि, इसको लेकर अभी पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Pakistani Spy Abhishek : एजेंसियां करेंगी अब आरोपी अभिषेक से पूछताछ, रिपोर्ट के बाद होगी आगामी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी शिमला ने बताया कि सेना ने युवक को सौंप दिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, इसको लेकर खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दो दिन पहले कांगड़ा जिले के देहरा में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेजा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें