कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव धमच्यान निवासी खेम सिंह की बेटी की शादी थी। शादी के बाद रस्म निभाने धमच्यान गांव के चार और बजोट गांव का एक युवक बहन को उसके ससुराल मुल्थान तहसील के लोहारड़ी छोड़ने गए थे। शनिवार रात को लोहारड़ी से लौटते वक्त डिवनू थानग के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हालांकि गाड़ी कितने बजे गिरी है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। रविवार सुबह लोगों ने खेतों में गाड़ी पड़ी देखी तो घटना का पता चला।