फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: खाएं तो क्या? अब हरा मटर भी स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित नहीं, तय से ज्यादा लेड मिला

Sun, 27 Oct 2024 11:59 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

अब हरा मटर भी आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। जी हां, सही पढ़ा आपने। हुआ यूं कि हरे मटर में लेड की काफी अधिक मात्रा पाई गई है। सोलन जिले में दुकानों से सैंपल लिए गए थे, जो लैब में फेल हो गए और पाया गया कि मटर में लेड की मात्रा ज्यादा है।
 
विज्ञापन
हरा मटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन जिले में खाद्य पदार्थों के बाद अब हरा मटर भी स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित नहीं निकला है। लेड की काफी अधिक मात्रा पाई गई है। बाहरी राज्यों से सब्जी दुकानों में मटर की खेप आई थी। इस खेप में से विभाग ने मटर के सैंपल लिए और जांच के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण(एफएसएसएआई) से मान्यता प्राप्त पंचकूला लैब में भेजे थे। इसी के साथ आडू, नाशपाती, शिमला मिर्च समेत अन्य सैंपल भी विभागीय टीम ने भरे थे। इनमें से हाल ही में आई रिपोर्ट में मटर के सैंपल फेल होने का खुलासा हुआ है।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लेड का सेवन करने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। हालांकि अभी यह सैंपल सर्विलांस के आधार पर भरे गए थे। अब मटर का सैंपल फेल होने पर विभाग लीगल सैंपल भरेगा। इसे आगामी दिनों में जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद मटर में लेड की मात्रा की जांच करवाई जाएगी। सैंपल असुरक्षित होने पर विभाग लीगल सैंपल की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करेगा।

गौर रहे कि त्योहारों के बीच लगातार जिले में सैंपल असुरक्षित आ रहे हैं। पहले सोयाबीन और सरसों तेल के तेल के सैंपल असुरक्षित निकले। इसके बाद सेहत सुधारने वाला एप्पल साइडर विनेगर का सैंपल भी असुरक्षित पाया गया है। सैंपलों के फेल होने के बाद लोगों को स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। वहीं, ब्लेक ग्रेप्स जैम और कीवी ड्रिंक का सैंपल भी मिस-ब्रांडेड आ चुका है। बता दें कि बीते दिनों विभाग की ओर से फल और सब्जियों में कीटनाशक और अन्य चीजों की जांच के लिए सैंपल भरे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मटर का सैंपल असुरक्षित आया है। विभाग की ओर से आगामी दिनों में मटर का लीगल सैंपल भरा जाएगा। इसके बाद जांच के लिए बाहरी राज्यों में भेजा जाएगा। सैंपल के फेल होने पर कार्रवाई होगी- डॉ. अतुल कायस्थ, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग, नगर निगम, सोलन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें