फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल में तीन बजे के बाद नहीं हो रहे एक्सरे, मरीज मुश्किल में

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम तीन बजे के बाद महज आपातकालीन में आए मरीजों के हो रहे एक्सरे
विज्ञापन


डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक दिन में होते हैं 150 से 200 एक्सरे

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तीन बजे के बाद महज आपातकालीन में आने वाले मरीजों के ही एक्सरे हो पा रहे हैं। विभिन्न ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए तीन बजे तक सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। ओपीडी में भीड़ के चलते कई बार सुबह ओपीडी में पर्ची जमा करवाने के बाद लंच ब्रेक के बाद ही मरीजों को चेकअप का मौका मिलता है। ऐसे में दोपहर को भोजनावकाश के बाद ओपीडी में चेकअप करवाने वाले मरीजों को एक्सरे करवाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सरे रूम के बाहर इसके लिए बाकायदा पोस्टर चिपकाया गया है, जिसमें लिखा है कि एक्सरे केवल शाम तीन बजे से पूर्व होते हैं।
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की रोजाना की ओपीडी 1600 के करीब है। ऐसे में अस्पताल में 200 के करीब एक्सरे होते हैं। इसके लिए मरीजों को कतार में लगना पड़ता है। एक व्यक्ति के एक्सरे में 15 से 20 मिनट आसानी से लग जाते हैं तथा दो या तीन घंटे बाद रिपोर्ट के लिए कहा जाता है। ऐसे में कई मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ता है। मरीजों सुरेश, विनय, लक्ष्मी, सुलोचना, प्रेमी देवी, रमा देवी आदि ने कहा कि अस्पताल में एक्सरे के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक तो वहां खड़ा होने और बैठने के लिए प्रबंध नहीं हैं। वहीं तीन बजे तक ही एक्सरे किए जाते हैं। उसके बाद महज आपातकालीन में आने वाले मरीजों के एक्सरे किए जाते हैं। इससे दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि इस समय को बढ़ाया जाए तथा शाम साढ़े चार तक सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल में ओपीडी काफी अधिक है। एक्सरे की रिपोर्ट भी बनानी होती है। इसमें समय लगता है। इसलिए तीन बजे तक ओपीडी वाले हर मरीज का एक्सरे किया जाता है, जबकि उसके बाद आपातकालीन में आए मरीज के ही एक्सरे होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें