फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के एप का हो व्यापक प्रचार-प्रसार : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हमीरपुर में की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय परिसर में लोस और विस चुनाव को लेकर आयोजित की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त कार्यालय परिसर में बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आगामी चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियों एवं प्रबंधों के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप का भी व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। ये एप उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं के अलावा निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भी काफी सुविधाजनक साबित हो सकते हैं।
अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी एप का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए तथा उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया जाना चाहिए। जिले में आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना के लिए सभी टीमें हर समय सक्रिय रहनी चाहिए और फील्ड में उड़नदस्तों की नियमित रूप से मूवमेंट हो। उन्होंने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात विभिन्न टीमों की ताजा स्थिति की जानकारी भी ली। मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी की संभावनाओं और मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। सर्विस वोटर्स, दिव्यांग मतदाताओं और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के मतदान के संबंध में भी उन्होंने दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशतता वाले मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से फोकस किया जाना चाहिए। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। एसपी पदम चंद ने सुरक्षा प्रबंधों से अवगत करवाया। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया। इसके पश्चात बाल स्कूल हमीरपुर के परिसर में प्रस्तावित मतगणना केंद्रों एवं ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने झनियारा स्थित ईवीएम वेयरहाउस में सुजानपुर और बड़सर विधानसभा उपचुनाव के लिए ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें