फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरा करेंगे स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम फाउंडेशन के स्वयंसेवी प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई में देंगे योगदान
विज्ञापन

जिले के छह शिक्षा खंडों में 13 स्वयंसेवियों को किया गया है नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को अब स्वयंसेवी पूरा करेंगे। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के स्वयंसेवी प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में सहायता प्रदान करेंगे। जिला के छह शिक्षा खंडों में फाउंडेशन की ओर से 13 स्वयंसेवी नियुक्त किए गए हैं। स्वयंसेवी निपुण भारत मिशन और मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) के तहत प्री-प्राइमरी से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने में सहायता करेंगे। वहीं, स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

वर्तमान में जिला के 256 प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के पद रिक्त हैं जबकि 168 स्कूलों में एक-एक शिक्षक पर प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का जिम्मा है। वहीं, कुछेक स्कूलों के शिक्षकों की नियुक्ति चुनाव में लगाई है। चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अब ऐसे स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए प्रथम एजुकेेशन फाउंडेशन की ओर से स्वयंसेवियों को नियुक्त किया गया है। एक स्वयंसेवी दो सप्ताह तक एक स्कूल में सेवाएं देने के बाद जरूरत के अनुसार दूसरे स्कूल में सेवाएं देंगे। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक दीपेंद्र ने कहा कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के स्वयंसेवी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए सेवाएं देंगे ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें