फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन के धंगड़ गांव की है घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
विज्ञापन

पति बंगलूरू में निजी कंपनी में करता है काम, आजकल छुट्टी पर घर आया था
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत धंगड़ गांव निवासी एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। महिला की पहचान रीना देवी (35) पत्नी सुरेंद्र कुमार के तौर पर हुई। शुक्रवार रात जब घर के सब लोग सो रहे थे तो करीब दो बजे रीना कुमारी की तबीयत अचानक खराब हो गई। पता चलते ही परिजन उसे नादौन अस्पताल ले आए। जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। महिला अपने पीछे दो छोटे बेटे और पति छोड़ गई है। रीना का पति सुरेंद्र बंगलूरू में किसी निजी कंपनी में काम करते हैं तथा आजकल छुट्टी लेकर घर आया था। इस संबंध में थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है तथा महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें