फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: केंद्रीय मंत्री ठाकुर बोले- PM मोदी ने किया सेना के साथ हर वक्त खड़े रहने का काम, कांग्रेस पर बरसे

Tue, 24 Oct 2023 10:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सेना के नाम पर किस तरह राजनीति करती है यह एक बार फिर पता चला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सैनिकों को मिलने वाले लड़ाकू विमान हो या फिर हथियार हो इन सब में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को अपने घर पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र के साथ काम किया है, तभी साढ़े 13 करोड़ गरीब, गरीबी रेखा से बाहर निकले। कांग्रेस की सरकार में ज्यादा लोग गरीब हुए हैं और डॉ. भीमराव आंबेडकर को पार्टी से निकाला गया। पंडित नेहरू ने चुनाव में चुन-चुन कर हराने का काम किया था। वहीं इतिहास को देखा जाए तो आंबेडकर को कांग्रेस सरकार ने भारत रतन तक नहीं दिया, यह सब तब मिला जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में नहीं थी। कांग्रेस पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच स्थानों पर आंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ बनाए एवं अनुसूचित जाति के लिए बजट में ज्यादा बढ़ोतरी की है। महुआ मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और ऐसी जानकारियां जो संसद से जुड़ी हों या फिर जिस के कारण किसी भी तरह का संकट खड़ा हो सकता है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ भ्रष्टाचार का मामला भी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है और उचित कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेना के नाम पर किस तरह राजनीति करती है यह एक बार फिर पता चला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सैनिकों को मिलने वाले लड़ाकू विमान हो या फिर हथियार हो इन सब में हिस्सा लिया है। नेहरू के कार्यकाल में जीप घोटाले से लेकर राजीव गांधी के बोफोर्स घोटाले से लेकर सबमरीन घोटाला, अगस्ता घोटाला कांग्रेस का नजर आता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेना के साथ हर वक्त खड़े रहने का काम किया है और आज कांग्रेस सेना के नाम पर भी अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की दी बधाई
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें