उनके अहंकार के कारण ही उनकी लोकसभा की सदस्यता गई। राहुल गांधी में इतना अहंकार है कि उन्होंने आज तक माफी नहीं मांगी। सबसे बड़ी जाति गरीब है और गरीब के कल्याण के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार ने गरीबों के लिए जो कार्य किया, उसके कारण साढ़ेे तेरह करोड़ गरीब मात्र पिछले छह वर्षों के अंदर गरीबी रेखा के बाहर आए हैं।
कहा कि प्रदेश में आई आपदा के समय सबसे पहले अगर कोई सहायता के लिए आया तो वह केंद्र सरकार थी। चाहे वह एनडीआरएफ की टीमें थीं, वायु सेना के हेलीकॉप्टर थे। 862 करोड़ रुपये भारत सरकार की ओर से राज्य सरकार को मदद के रूप में दिए गए।
2700 करोड़ रुपये सड़कों के लिए दिए गए। 11 हजार नए मकान हिमाचल को दिए गए। जितने लोगों के मकानों का नुकसान हुआ, उन्हें डेढ़ डेढ़ लाख रुपये भारत सरकार की ओर से दिए हैं। लेकिन अभी तक किसी के खाते में यह रुपये राज्य सरकार ने नहीं डाले।