फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चला कोविन पोर्टल, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर 12 से 14 साल वालों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
नादौन में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविन पोर्टल अपडेट न होने पर बुधवार को शुरू हुई 12 से 14 साल तक के बच्चों की वैक्सीनेशन ऑफलाइन पंजीकरण कर ही की गई। पोर्टल न चलने के कारण बच्चों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाई और वैक्सीनेशन में देरी भी हुई। सवेेरे ही कर्मचारी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन नहीं हो सका। जिले में पहले दिन 12 से 14 साल तक के 345 बच्चों ने वैक्सीन लगवाई, जबकि विभाग ने 450 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के स्कूल में 62, गलोड़ में 20, भोरंज में 140, नादौन में 82 और बड़सर खंड के स्कूल में 41 बच्चों ने वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई। उधर, नादौन खंड में बीएमओ डॉ. बीएस राणा की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। डॉ. राणा ने स्वयं स्कूल में जाकर अभियान का निरीक्षण किया। वैक्सीनेशन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू ने कहा कि कोविन पोर्टल अपडेट न होने के कारण ऑफलाइन पंजीकरण कर वैक्सीनेशन की गई। उन्होंने कहा कि बुधवार को 345 ने वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें