फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानगर में लाखों के गहनों और 35 हजार की नकदी पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत वार्ड एक कृष्णानगर हमीरपुर में एक घर से लाखों के गहने और 35 हजार की नकदी चोरी हो गई है। चोरी का पता चलने पर घर के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है, लेकिन यह घर से काफी दूर होने के चलते इससे कुछ खास लाभ पुलिस को नहीं हुआ है। बहरहाल पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बलदेव सिंह निवासी वार्ड एक कृष्णानगर हमीरपुर सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता हैं। उन्होंने घर पर निर्माण कार्य चलाया हुआ है। इस निर्माण कार्य में लगी लेबर को कुछ पैसे का भुगतान करने के बाद उन्होंने 35 हजार की नकदी बाथरूम में एक पैकेट में डालकर रख दी। जबकि, मंगलसूत्र व दो जोड़ी बालियां फ्रिज के कवर में लगी पॉकेट के अंदर डाले थे। वह करीब सवा दो बजे घर से अपने कार्य के लिए कहीं चले गए और उनकी पत्नी कार्य में लगे मिस्त्री व एक मजदूर के पास ऊपरी मंजिल पर चली गई। शाम को जब उन्होंने नकदी व गहनों को एकत्रित करना चाहा तो वह मौके पर गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ सदर निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है, लेकिन वह घर से दूर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें