फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक से टकराकर खड्ड में गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
The car fell into the ravine after colliding with the shield, the driver died
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत पनोह में एक कार ढांक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ग्राम पंचायत सपाहल के प्रधान अश्वनी कुमार ने बताया कि वह बुधवार रात करीब दस बजे अवाहदेवी से अपने घर सपाहल की ओर कार में आ रहा था। उसकी कार के आगे एक अन्य कार उसी तरफ जा रही थी।
विज्ञापन

चम्योला मोड़ के पास आगे चल रही कार ढांक से टकराई और खड्ड की ओर गिर गई। आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जब ढांक से नीचे जाकर देखा तो गाड़ी 100 मीटर नीचे पुंग खड्ड में गिरी थी, जबकि चालक गाड़ी से करीब बीस फीट ऊपर ही नाले में गिरा हुआ था। चालक को जब देखा तो उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक की पहचान विजय कुमार (42) पुत्र बलवंत सिंह निवासी सपाहल के रूप में हुई है। विजय का एक बेटा है जो बुधवार को घोषित हुए दसवीं की परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण हुआ है, जबकि पत्नी घर पर ही है। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें