फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में नृशंस हत्या के विरोध में भड़के हमीरपुर में हिंदू संगठन

विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर में हिंदू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में हमीरपुर में पुतला दहन और धरना- प्रद? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हमीरपुर जिले के विभिन्न हिंदू संगठनों ने उदयपुर में हुए नृशंस हत्या कांड के विरोध में वीरवार को शहर में आतंकवाद का पुतला जलाया। हमीरपुर के भोटा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न भागों से आए हिंदू संगठनों ने जिहादी आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय, कन्हैया कुमार अमर रहे, कन्हैया तेरा बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान जैसे जयघोष के बीच आतंकवाद का पुतला जलाया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत के सहमंत्री पंकज भारतीय ने प्रदेश में पनप रहे जिहादी मानसिकता का डटकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता अपने घर परिवार और गांव में इस जिहादी मानसिकता से बचने की है। हर गली कूचे में इस मानसिकता के लोग टेलर, बार्बर से लेकर कबाड़ी तक के काम के माध्यम से घर-घर पहुंच रहे हैं।
कब, कौन और कहां किस को निशाना बना दे, कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित पंचायती राज संगठनों के निर्वाचित सदस्यों से भी आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले हर फेरीवाले के पंजीकरण की जांच करें और संदेह होने पर निकटवर्ती पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें। पंकज ने कहा कि जिस प्रकार उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की गई, यह इस जिहादी मानसिकता को बचपन से परोसा गया अवैध ज्ञान है।
विज्ञापन

हमीरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सोनी ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिहादी खतरे से आगाह किया। उन्होंने कहा कि कुछ रुपयों के लालच में हम अपने घर को तो किराये पर दे रहे हैं, परंतु पूरे परिवार और समाज को खतरे में डाल रहे हैं। लोगों को इस मानसिकता से बचने की आवश्यकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संचालक किशोर शर्मा, राष्ट्रीय सेविका समिति विभाग संचालिका सुशीला शर्मा, व्यापार मंडल हमीरपुर के चेयरमैन विपिन शर्मा, भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष मनीष पुरी सहित कई प्रबुद्ध कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें