फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड छह में संपर्क रास्ते का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
संपर्क रास्ते के कायाकल्प पर नगर परिषद खर्च करेगी सात लाख
विज्ञापन


संपर्क रास्ते पर जगह-जगह पड़े हुए हैं गड्ढे, लोगों को आवाजाही में होती है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर छह में पुराने संपर्क रास्ते का जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र शुरू होगा। इससे लोगों को घर द्वार तक गाड़ी ले जाने की सुविधा प्राप्त होगी। वर्तमान संपर्क रास्ते में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। वहीं, निकासी नालियां क्षतिग्रस्त होने से इनका सारा गंदा पानी रास्ते में जमा हो रहा है। इससे रास्ते के साथ बने घरों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों बलदेव सिंह, रामलाल, रोशन सिंह, प्रताप कुमार, अशोक वालिया आदि ने कहा कि संपर्क रास्ते में बरसात के दिनों में काफी पानी जमा रहता है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ती है। नगर परिषद के चुनाव के दौरान वार्ड के लोगों ने वार्ड पार्षद से मुख्य तौर पर संपर्क रास्ते की मरम्मत करवाने की मांग की थी। इसी के चलते वार्ड पार्षद ने प्राथमिकता के तौर पर संपर्क रास्ते के जीर्णोद्धार के लिए बजट मुहैया करवा लिया है। संपर्क रास्ते में निकासी नालियां बनने, पेवर टाइलें डालने से लोगों को घर द्वार पर पक्के रास्ते की सुविधा प्राप्त होगी। इस संबंध में नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शीघ्र वार्ड में संपर्क रास्ते का कायाकल्प कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें