फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबनम चंदेल बनीं भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
नर्सिंग लेफ्टिनेंट शबनम चंदेल ट्रॉफी और मेडल के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के गांव खैरी की रहने वाली शबनम चंदेल भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुई हैं। शबनम के पिता जमीत सिंह चंदेल और दादा गुरचरण सिंह चंदेल भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शबनम ने केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर से दसवीं और बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन

शबनम के पिता जमीत सिंह चंदेल ने बताया कि उनकी बेटी ने नीट की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन उसने भारतीय सेना में ही अपना भविष्य चुना। शबनम ने मिलिट्री अस्पताल दिल्ली से अपनी नर्सिंग की ट्रेनिंग पूरी की है। अब शबनम की नियुक्ति आर्मी अस्पताल पुणे में हुई है। ट्रेनिंग के दौरान नर्सिंग लेफ्टिनेंट के पद पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शबनम को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें