कठियाणा में हुई मारपीट में गंभीर घायल युवक के शरीर पर चोटों के निशान व खून से लथपथ।
- फोटो : Hamirpur-HP
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के कठियाणा गांव में सोमवार देर रात बीडीसी पंचायत चुनाव जीते एक प्रत्याशी की जीत के जश्न में एक युवक को गांव के ही युवकों ने बुरी तरह पीट डाला। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 22 वर्षीय रमन कुमार निवासी कठियाणा ने मामला दर्ज करवाया है कि जब वह गांव में 25 जनवरी रात को एक पार्टी में था तब गांव के तीन युवकों ने नशे मे धुत होकर बेवजह उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
जिससे उसे गंभीर चोटेें आई हैं। सूचना मिलते ही बिझड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बिझड़ी पुलिस चौकी प्रभारी पूर्ण भगत ने कहा कि घायल युवक को बिझड़ी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर शिफ्ट किया गया है और युवक का बयान लेकर आरोपी युवकों की शिनाख्त की जा रही है। कठियाणा पंचायत के पूर्व प्रधान अमर सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी युवकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।