फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: किराया वसूली की मुहिम पर विराम, नए सिरे से नीलामी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन

स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स हमीरपुर की खाली दुकानों की होगी नीलामी
खाली दुकानों को किराये पर किया जाएगा आवंटित, मिलेगी सुविधा

वर्तमान में कांप्लेक्स में दो दर्जन दुकानदारों ने नहीं किया है किराये का भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर के साथ बने स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में खाली दुकानों की अब नए सिरे से नीलामी होगी। ऐसे में यहां पर 70 के करीब दुकानों के लंबित किराये की वसूली की मुहिम पर विराम लगता नजर आ रहा है। एसडीएम हमीरपुर के निरीक्षण के बाद नगर परिषद ने बंद पड़ी दुकानों की नीलामी को लेकर फाइल तैयार कर ली है। ऐसे में लंबे समय से किराये के भुगतान को लेकर हो रही कार्रवाई ठंडे बस्ते में डालने का आधार तैयार हो गया है। नए सिरे से होने वाली दुकानों की नीलामी में कुछेक दुकानें ऐसी भी हैं जिन्हें बोलीदाताओं ने महंगे दामों पर बोली लगाकर खरीदा था और पांच वर्षों तक नगर परिषद और दुकानदारों का अनुबंध हुआ था लेकिन कुछ समय बाद ही दुकानदारों ने इन दुकानों को बंद कर दिया था।
ऐसे में अनुबंध के अनुसार इन दो दर्जन से अधिक दुकानों का बकाया किराया लाखों रुपये पहुंच गया है लेकिन दुकानदार किराये का भुगतान नहीं कर रहे हैं। नगर परिषद की ओर से नोटिस जारी करने के बाद दुकानदार दुकानों का किराया देने में आनाकानी कर रहे हैं। अब दुकानों की नए सिरे से बोली होने पर किराये के भुगतान का मुद्दा दबकर रह गया है। वर्तमान में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हमीरपुर में 61 के करीब दुकानें बनाई गई हैं। बोली पर 34 दुकानें आवंटित हुई थीं और 27 दुकानें रह गई थीं। 34 दुकानों में से चार दुकानदारों ने दुकानों को चलाने में असमर्थता जताते हुए दुकानों को बंद करवा दिया और 30 दुकानदारों ने लंबे समय से दुकानों के किराये का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में दुकानों का किराया लाखों रुपये पहुंच गया है। अब नए सिरे से दुकानों की बोली होने से दुकानदारों को नई दुकानों की सुविधा मिलेगी।:
विज्ञापन



किराया अदा न करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। दुकानदारों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी गई है। नए सिरे से दुकानों की बोली को लेकर कार्य किया जाएगा। इसके लिए फाइल तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


अजमेर ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर।



बस अड्डा हमीरपुर के साथ बने स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में खाली दुकानों को आवंटित करने के लिए बोली होगी। इसके लिए नगर परिषद को फाइल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही दुकानों को आवंटित करने के लिए कार्रवाई शुरू होगी।
संजीत ठाकुर, एसडीएम, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें