फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससीआई करेगी सुरक्षा गार्डों की भर्ती

Sun, 21 Feb 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड चंडीगढ़ जिला के विभिन्न विकास खंडों से सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर युवाओं की भर्ती करेगी। कंपनी ने पदों की संख्या निर्धारित नहीं की है। योग्य उम्मीदवारों का ही कंपनी चयन करेगी।
विज्ञापन


साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही, उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य होगा। कंपनी विभिन्न खंडों में सुबह 10 दोपहर 3:00 बजे तक साक्षात्कार का आयोजन करेगी।

कंपनी 22 फरवरी को विकास खंड टौणी देवी, 23 को पंचायत समिति हॉल नादौन, 24 को पंचायत समिति हाल हमीरपुर, 25 फरवरी को चौगान मैदान सुजानपुर में साक्षात्कार होंगे। इच्छुक उम्मीदवार को साक्षात्कार के समय अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


चयनित उम्मीदवार एक माह का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़ आर दिल्ली में प्लेसमेंट दी जाएगी। कंपनी उम्मीदवारों को ईपीएफ, पेंशन, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस, प्रमोशन की सुविधा भी देगी।

एसएससीआई लिमिटेड कंपनी युवाओं की भर्ती सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर करेगी। चयनित युवाओं को कंपनी आठ से नौ हजार रुपये मासिक वेतन देगी। अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

- जय किशन, सहायक भर्ती अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें