फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़े होंगे हमीरपुर-गलोड़ सड़क के तीखे मोड़, निकासी नालियां बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर से तहसील मुख्यालय गलोड़ जाने वाली सड़क सुरक्षा की सभी सुविधाओं से लैस होगी। 18 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए नाबार्ड से 24.75 करोड़ का बजट मंजूर हो चुका है।
विज्ञापन

नाबार्ड से मंजूरी मिलने के बाद सड़क के लिए प्रशासनिक मंजूरी भी मिल गई है। इस सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर तक बढ़ाई जाएगी। इस समय सड़क की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर है। सड़क पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। तीखे मोड़ों की कटिंग कर चौड़ा किया जाएगा। सड़क के किनारे निकासी नालियों का निर्माण होगा।
इसके साथ ही सड़क पर डब्ल्यूएमएम, बीएम और बीसी तकनीक से टारिंग होगी। घनी आबादी वाले क्षेत्र में जहां सड़क पर पानी जमा रहता है, वहां पेबर ब्लॉक बिछाए जाएंगे। सड़क के किनारे रिटेनिंग वॉल लगाई जाएंगी। लोक निर्माण विभाग अब प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। इस रोड की खास बात यह होगी कि जो ठेेकेदार इसका काम करेगा। उसे पांच साल तक सड़क की मरम्मत भी करनी पड़ेगी। इस सड़क के बनने से दो दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने कहा कि हमीरपुर से गलोड़ सड़क के लिए नाबार्ड से 24.75 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। इस सड़क को रोड सेफ्टी के हिसाब से स्तरोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें