फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ से रंगस क्षेत्र में बनेंगे चार जल भंडारण टैंक

विज्ञापन
रंगस में निर्माणाधीन ओवरहेड वाटर टैंक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस(नादौन)। जल शक्ति विभाग उपमंडल नादौन के अनुभाग रंगस में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से चार जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से दो ओवरहेड और दो अंडर ग्राउंड वाटर टैंक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अनुभाग रंगस की कनिष्ठ अभियंता वीना ने बताया कि एक ओवरहेड जल भंडारण टैंक नियाटी मझोट स्कीम के पंप हाउस के पास और दूसरा रंगस गांव में बनेगा।
इन दोनों में प्रत्येक टैंक की जल भंडारण क्षमता 40 हजार लीटर होगी। इसके अलावा पंप हाउस के पास एक परक्यूलेशन वेल, राइजिंग मेन और नई पंपिंग मशीनरी के साथ अन्य दो अंडर ग्राउंड जल भंडारण टैंकों का निर्माण भी किया जाएगा। ओवरहेड जल भंडारण टैंकों का काम लगभग समाप्ति की ओर है। दूसरे टैंकों का काम भी अति शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा। इन सभी जल भंडारण टैंकों के ऊपर डेढ़ करोड़ की राशि जल शक्ति विभाग खर्च करेगा और शीघ्र ही क्षेत्र के लोगों को और भी बेहतर जलापूर्ति की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें