फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक स्कूल ने समयसारिणी बदली, 300 स्कूलों में कोई बदलाव नहीं

विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर से शाम तीन बजे छुट्टी के बाद बाहर निकलते विद्यार्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रचंड गर्मी से बचने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी स्कूल समयसारिणी में बदलाव के निर्देशों का हमीरपुर में अमल नहीं हुआ। जिले के महज एक स्कूल ने समयसारिणी में परिवर्तन का निर्णय किया है, लेकिन वह भी 5 मई से लागू होगा, जबकि शेष स्कूलों में पूर्व की तरह ही बच्चे नौ बजे स्कूल पहुंचे। गर्मी के मौसम में बच्चों के सिर में चक्कर आना और अन्य तरह की बीमारियों की संभावना रहती है। इससे बचने के लिए शिक्षा उपनिदेशालय की ओर से स्कूल को विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार सुबह 7: 00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे और सुबह 7:30 से 12:30 तक बदलाव के निर्देश दिए हैं, क्योंकि ऊना और बिलासपुर की तरह हमीरपुर में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन

वहीं, हमीरपुर में अधिकतर शिक्षक पुरानी समयसारिणी पर ही अड़े हैं। बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में विद्यार्थी पुरानी समयसारिणी के अनुसार ही सुबह नौ बजे स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरानी समयसारिणी के अनुसार कक्षाएं ली गईं। प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश आ चुके हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार समयसारिणी को बदला जाएगा। स्कूल की ओर से रिपोर्ट उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को भेज दी गई है। वर्तमान में स्कूल में 422 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से दूरदराज क्षेत्र के बच्चों को सुबह बस की सुविधा न होने से उसी समय के अनुसार आने के निर्देश दिए थे। गर्मी के मौसम को देखते हुए 5 मई से स्कूल समय सुबह 7:30 बजे से 12:30 कर दिया जाएगा।
इस संबध में उच्चतर शिक्षा विभाग के उप निदेशक बीडी शर्मा का कहना है कि जिलाभर में 301 स्कूल हैं। इनमें से बाल स्कूल हमीरपुर की ओर समय बदलने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। बाकी स्कूलों से किसी भी प्रकार की सूचना नहीं आई है। 300 स्कूलों में पुराने समय के अनुसार ही कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें