हमीरपुर। उपमंडल भोरंज के लदरौर कस्बे में औषधि निरीक्षक ने दबिश देकर बीपी और शुगर की दवाइयों समेत चार दवाइयों के सैंपल भरे हैं। निरीक्षण ने इन दवाइयों का रिकॉर्ड भी खंगाला है। साथ ही भरे गए सैंपलों को अब जांच के लिए कंडाघाट स्थित लैब में भेजा जाएगा। जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
शुक्रवार को ड्रग निरीक्षक दिनेश गौतम की अगुवाई में एक टीम लदरौर कस्बे में औचक निरीक्षण पर गई। यहां मेडिकल स्टोर से बीपी, शुगर, एंटीबॉयटिक और दीमाग की बीमारी की दवाई के सैंपल जांच के लिए भरे हैं। इस दौरान अन्य दवाइयों का रिकॉर्ड भी खंगाला गया है। ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौतम ने कहा कि लदरौर में चार दवाइयों के सैंपल भरे हैं।